लाइव न्यूज़ :

सीमा पाहवा लिखेंगी आत्मकथा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर फिल्म और टेलीविजन कलाकार सीमा पाहवा दूरदर्शन पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘हम लोग’ से शुरू हुए सफर और अब तक के अनुभव के बारे में आत्मकथा लिखेंगी।

इस आत्मकथा का नाम फिलहाल अस्थायी तौर पर ‘जी लूं जरा’ रखा गया है। पाहवा ने कहा कि उन्होंने मनोरंजन उद्योग में विभिन्न माध्यमों में काम कर अब तक लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि वह अब अपने जीवन और अब तक की सीख के बारे में बात करना चाहती हैं।

उन्होंने अपने करियर के तीन महत्वपूर्ण पड़ाव का हवाला देते हुए बताया कि टीवी धारावाहिक ‘हम लोग’ में बड़की की भूमिका अदा करना, ‘आंखो देखी’ फिल्म (जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री (स्क्रीन) का पुरस्कार मिला), और ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’ का निर्देशन उनके जीवन में बेहद अहम स्थान रखते हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि अपनी कहानी दुनिया के सामने रखने का सही वक्त आ गया है। ‘सनफ्लावर सीड्स’ ने आत्मकथा के साहित्यिक अधिकार हासिल किए हैं। हालांकि, अभी प्रकाशक और किताब आने की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब