लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध प्रदर्शनः सीलमपुर हिंसा मामले में कोर्ट ने जेल प्रशासन से दो आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं करने का पूछा कारण

By भाषा | Updated: December 30, 2019 20:45 IST

Seelampur Violence: 27 दिसंबर को अली की ओर से पेश हुए वकील जाकिर रज़ा और अब्दुल गफ्फार ने अदालत को बताया था कि वह ‘हाइपोथायरायडिज्म’ नाम की बीमारी से पीड़ित है जिस वजह से उसे मंडोली जेल में दौरे पड़ रहे हैं।

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार 14 में से दो आरोपियों की मेडिकल रिपोर्टें पेश नहीं करने पर मंडोली जेल प्रशासन को सोमवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बृजेश गर्ग ने जेल प्रशासन को पहले सोमवार तक दो आरोपियों की मेडिकल रिपोर्टें पेश करने का निर्देश दिया था।

न्यायाधीश ने अधिकारियों से रिपोर्टें पेश नहीं करने का कारण मंगलवार तक स्पष्ट करने को कहा। अदालत आरोपी युसूफ अली की चिकित्सा आधार पर जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अली और अन्य आरोपियों को मंडोली जेल में रखा गया है। इस बीच, अदालत ने दो अन्य आरोपी साजिद और दानियाल की जमानत अर्जियों पर मंगलवार तक के लिए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।

27 दिसंबर को अली की ओर से पेश हुए वकील जाकिर रज़ा और अब्दुल गफ्फार ने अदालत को बताया था कि वह ‘हाइपोथायरायडिज्म’ नाम की बीमारी से पीड़ित है जिस वजह से उसे मंडोली जेल में दौरे पड़ रहे हैं।

अली के वकील की ओर से अदालत में पेश किए गए उसके मेडिकल प्रमाण पत्र का अवलोकन करते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी 23 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में है और डॉक्टर मरीज को देखे बिना कैसे प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं?

वकील ने कहा कि अली की बीमारी का इलाज डॉक्टर लंबे अरसे से कर रहे हैं, इसलिए वह उसकी चिकित्सकीय स्थिति से वाकिफ हैं। अदालत अन्य आरोपी मोइनुद्दीन की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई कर रही है। मोइनुद्दीन ने इस आधार पर जमानत देने की गुजारिश की है कि हिंसक प्रदर्शन के दौरान से कथित रूप से लगी चोट की वजह से उसे तत्काल ऑपरेशन कराना है।

अदालत ने जेल प्रशासन को मोइनुद्दीन की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश करने का आदेश दिया था। जब न्यायाधीश ने मोइनुद्दीन के वकील से उसकी चोट का कारण पूछा तो अधिवक्ता ने जवाब दिया था कि चोट कथित रूप से लाठीचार्ज की वजह से लगी है। इस पर, पुलिस ने कहा कि वह प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से पेट्रोल बम फेंकने के दौरान जख्मी हुआ है।

अदालत ने सीएए के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार 14 लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं