लाइव न्यूज़ :

मुंबई ट्रेन धमाके के दोषी द्वारा जांच में शामिल आईपीएस अधिकारियों की जानकारी साझा करने के अनुरोध पर केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने वर्ष 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले के दोषी की उस याचिका पर बुधवार को केंद्र से जवाब मांगा, जिसमें इस घटना की जांच में शामिल भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के बारे में सूचना का अधिकार कानून के तहत जानकारी के लिए उसका अनुरोध खारिज करने को चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने एहतेशाम कुतुबुद्दीन सिद्दीकी की दो याचिकाओं पर गृह मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के केंद्रीय जनसूचना अधिकारी को नोटिस जारी किये। इन याचिकाओं में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और उसके मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

वर्तमान में नागपुर जेल में बंद याचिकाकर्ता के वकील अर्पित भार्गव ने दावा किया कि एहतेशाम को गलत तरीके से फंसाया गया था और मुंबई की एक अदालत ने उसे ''झूठे और मनगढ़ंत सबूत'' के आधार पर मौत की सजा सुनाई थी, जिस पर अभी बंबई उच्च न्यायालय का निर्णय आना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच की निगरानी करने वाले कुछ आईपीएस अधिकारी बिना अपने विवेक का उपयोग किए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सबूतों को गढ़ने और अभियोजन की मंजूरी देने में शामिल रहे थे।

इस मामले में अब अगले साल दो मार्च को आगे सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि एहतेशाम सिद्दीकी को 11 जुलाई, 2006 को मुंबई में पश्चिमी लाइन की कई लोकल ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार विस्फोट के मामले में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनायी गई थी। इस घटना में 189 लोग मारे गए थे और 829 घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग