लाइव न्यूज़ :

बिमल गुरुंग का समर्थन लेना तृणमूल कांग्रेस के लिए 'आत्मघाती' कदम : अधीर

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:33 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को आरोप लगाया कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के नेता बिमल गुरुंग का समर्थन लेकर तृणमूल कांग्रेस ने ''आत्मघाती राजनीति'' का चयन किया है। साथ ही आश्चर्य जताया कि ममता बनर्जी वोट बटोरने के लिए कथित तौर पर कुख्यात अपराधी दाऊद इब्राहिम या आतंकी संगठन अलकायदा से भी चुनावी तालमेल कर सकती हैं।

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष चौधरी ने रविवार को एक रैली के लिए सड़क के रास्ते मालदा से सिलिगुड़ी जाने के दौरान गुरुंग को कथित तौर पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वोट पाने के लिए ''देश हित'' के साथ समझौता कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में गौरखालैंड राज्य की मांग को लेकर दार्जिलिंग घाटी में पुलिस पर हमले की घटनाओं के आरोप में गुरुंग के खिलाफ करीब 100 मामले दर्ज किए हुए हैं, जिनमें गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत भी मामले शामिल हैं।

चौधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस गुरुंग के आरोप मुक्त होने तक इंतजार कर सकती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस दार्जिलिंग की तीन सीटों और दुआर की 15 सीटों को जीतने के लिए ''आत्मघाती राजनीति'' की तरफ कदम नहीं बढ़ाए।

साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि ममता बनर्जी की सरकार ने ही गुरुंग के खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू