लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट से निपटने में सेवानिवृत्त चिकित्सकों की मदद लें : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: May 14, 2021 17:12 IST

Open in App

शिमला, 14 मई हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी से निपटने में सेवानिवृत्त चिकित्सकों की मदद लेनी चाहिए, चाहे वह सेना से हों अथवा अन्य प्रतिष्ठानों से।

उन्होंने कहा कि टांडा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों के राज्य के अन्य हिस्सों में तबादले के साथ ही सेवानिवृत्त लोगों से मदद की विशेष अपील करने की जरूरत है ताकि राज्य मानव संसाधन की कमी से उबर सके।

शांता कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों से आगे आने और दान देने की अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों को भी चाहिए कि वे हिमाचल प्रदेश सरकार को पूरा सहयोग दें।

अपने बारे में उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने कोविड महामारी से निपटने में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये का योगदान दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू