लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों के इलाज में बिना एमबीबीएस किए डॉक्टरों की मदद लें : कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: May 14, 2021 19:56 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 14 मई कांग्रेस के एक विधायक ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड मरीजों के इलाज के लिए बिना एमबीबीएस किए डॉक्टरों की सेवा लेने का अनुरोध किया है।

सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने 13 मई के अपने पत्र में लिखा है कि चूंकि राज्य के करीब 40,000 गांवों तक डॉक्टर नहीं पहुंच सकते हैं और चुनौती से निपटने के लिए संसाधनों की भी कमी है, ऐसे में बिना एमबीबीएस किए (झोलाछाप) डॉक्टरों की सेवा ली जानी चाहिए, क्योंकि लोग उनपर यकीन करते हैं।

महामारी के मद्देनजर बिना एमबीबीएस किए डॉक्टरों की सेवाएं लेने की वकालत करते हुए विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में संक्रमण से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, लेकिन बिना एमबीबीएस किए डॉक्टरों की निगरानी में बमुश्किल ही एक या दो लोगों की मौत हुई होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर बिना एमबीबीएस किए डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करती है, लेकिन देश में ‘जुगाड़’ का अपना महत्व है।

उन्होंने इसपर जोर दिया कि बिना एमबीबीएस किए डॉक्टरों की सेवा पूरे साल चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है और लोगों के साथ उनके जुड़ाव के कारण लोग उनपर विश्वास भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि गांवों में मौजूद बिना एमबीबीएस किए डॉक्टर समय पड़ने पर मरीज की सही मदद करने के लिए शहरों के बड़े डॉक्टरों के संपर्क में भी रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल