लाइव न्यूज़ :

महिला के पति को देख लिव इन रिलेशन मे रह रहा व्यक्ति पांचवी मंजिल से कूदा, मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:42 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ संबंध में रह रहे एक व्यक्ति ने रविवार को महिला के पति को देख अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को महिला ने रविवार को जयपुर के सवाईमान सिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। सोमवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

थानाधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के कन्नौज निवासी आजम ऊफ मोहिसिन (29) एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में महिला के साथ किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रहा था। हालांकि, महिला का अपने पति से तलाक नहीं हुआ था।

महिला अपने प्रेमी मोहिसिन के साथ दो साल पहले नैनीताल से अपनी पांच साल की नाबालिग बेटी के साथ पति को छोड़कर आ गई थी। पति महिला की तलाश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पति रविवार को महिला के बारे में जानकारी जुटा कर उससे मिलने अपार्टमेंट पहुंचा था। अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल पर बने फ्लैट में रह रहे उसके प्रेमी ने जैसे ही महिला के पति को खिड़की से देखा, उसने पीछे की बालकानी में जाकर छलांग लगा दी। यह देख महिला का पति वहां से भाग गया। महिला ने गंभीर रूप से घायल मोहिसिन को अस्पताल पहुंचाया जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब