लाइव न्यूज़ :

पार्टी में दहशत को देखते हुये भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों को टालने के लिये कहा : कैप्टन

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा राज्यपाल से प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का हवाला देते हुये स्थानीय निकाय चुनाव को टालने का आग्रह करना ‘‘आधारहीन’’ है और यह दर्शाता है कि पार्टी के नेता कितने ‘दहशत’ में हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चुनावों का समय देखते हुए भगवा पार्टी का नेतृत्व दहशत में है क्योंकि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों से लोग नाराज हैं ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है और पार्टी अगले साल होने वाले नगर निकाय के चुनाव तब कराये जाने की मांग करती है जब राज्य में बेहतर और शांतिपूर्ण माहौल हो ताकि निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके ।’’

इससे पहले शर्मा ने प्रदेश के राज्यपाल बी पी सिंह बदनोरे से मुलाकात की थी ।

शर्मा पर बरसते हुये कैप्टन ने आरोप लगाया कि वह अपने पार्टी की राजनीतिक एजेंडे के तहत झूठी सूचना फैला रहे हैं । सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को गलत तरीके से पेश करने के उनके हताशा भरे प्रयासों ने भगवा पार्टी की आगामी स्थानीय निकायों के चुनावों में उनकी हार की आशंका को परिलक्षित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो