लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना संकट को देखते हुए उद्धव सरकार ने लिया फैसला, घर-घर जाकर अखबार और पत्रिकाएं पहुंचाने पर रोक

By भाषा | Updated: April 18, 2020 19:18 IST

कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3323 हो गई है। इसी वजह से उद्धव सरकार ने अखबार और पत्रिकाएं घर-घर पहुंचाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब भी 2791 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।इस तरह से अभी तक राज्य में 201 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।

मुंबई: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के तहत घर-घर जाकर अखबार और पत्रिकाएं पहुंचाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य सरकार ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुए उन सेवाओं की जानकारी दी जिन्हें 20 अप्रैल से आंशिक रूप से फिर से शुरू किया जाएगा।

सरकार ने बताया कि हालांकि लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से प्रिंट मीडिया पर कोई रोक नहीं है लेकिन विषाणु फैलने के खतरे को देखते हुए घर-घर जाकर अखबार और पत्रिका पहुंचाने पर प्रतिबंध होगा।  

बता दें कि देश में कोरोना वायरस (Coronavirus)  से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज कोरोना मरीजों की संख्या थोड़ी कमी देखी गई। महाराष्ट्र में शुक्रवार रात तक केवल 118 नए मामले ही सामने आए। कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3323 हो गई है। इनमें से अभी 2791 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में सात लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इस तरह से अभी तक राज्य में 201 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होकर 331 लोग अपने घर लौट चुके हैं। अभी तक 61,740 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच हुई है। राज्य में अभी तक संक्रमण के 3,320 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 2,085 मामले मुंबई के हैं। वहीं कुल 201 मौतों में से 122 लोगों की मौत अकेले मुंबई शहर में हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं