लाइव न्यूज़ :

पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को गोली मारी

By भाषा | Updated: June 11, 2021 12:39 IST

Open in App

बरेली (उप्र), 11 जून जिले के थाना फरीदपुर क्षेत्र के मठिया बुखार मार्ग स्थित बंद पड़े एक मकान में बृहस्पतिवार रात को चोरी के इरादे से घुसे दो बदमाशों में से एक ने पुलिस से पकड़े जाने के भय से कथित रूप से खुद को गोली मार ली जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीती रात एक बंद पड़े मकान में चोरी के मकसद से दो बदमाश घुस गए, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर कार लेकर खड़ा रहा। रात्रि गश्त के दौरान इलाके में मोबाइल पुलिस के जवानों ने कार खड़ी देखी तो कार में बैठे व्यक्ति से वहां खड़े होने का कारण पूछा। इस पर कार चालक ने सवारी छोड़ने आने की बात कही ।

पुलिस ने वापस लौटते समय कार और चालक का फोटो ले लिया, और आगे बढ़ गए। लेकिन अचानक कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया जिससे पुलिस वालों को शक हुआ तो उन्होंने पास के बंद पड़े मकान की कुंडी टूटी हुई पाई।

सूत्रों ने बताया कि कुंडी टूटी देख पुलिसकर्मियों को अंदर चोर के होने का शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने और बल को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद मकान को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि मकान का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ कर पुलिसकर्मी अंदर घुसे।

उन्होंने बताया कि पुलिस को अंदर आता देखकर बदमाश छत की तरफ भागे, जहां पुलिस ने एक बदमाश अभिषेक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी तीसरी मंजिल के मकान से कूदकर पड़ोसी के मकान में चला गया।

पुलिस के अनुसार खुद को पुलिस से घिरता देख तीसरे बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई। आत्मसमर्पण के लिए कहने पर जब काफी देर तक बदमाश की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो, पुलिस ने सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर देखा तो बदमाश मृत पड़ा था और उसके पास एक अवैध तमंचा पड़ा हुआ था।

एसपी ने बताया कि मृतक अजय बरेली जिले के थाना केंट के ग्राम चौबारी का रहने वाला था, उस पर थाना केंट, फरीदपुर और बिथरी चैनपुर में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस पकड़े गये बदमाश से पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos