लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर प्रदूषण को रोकने के लिए आए ‘सीड क्रैकर्स’

By भाषा | Updated: November 9, 2020 15:05 IST

Open in App

(मनीष सैन)

नयी दिल्ली, नौ नवम्बर दिवाली के समय आसमान में धुंध छाने और लाखों लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने को देखते हुए अब इस त्योहार को उत्साह के साथ-साथ सतर्कता से मनाने के बारे में सोचने का समय आ गया है। इस समस्या का हल कुछ नवोन्मेषकों ने ‘सीड क्रैकर्स’ के रूप में निकाला है। इन्हें जलाने से प्रकाश और आवाज नहीं निकलती बल्कि फूल, फल और सब्जियां निकलती हैं।

इसे बनाने वाले ‘सीड पेपर इंडिया’ के संस्थापक रोशन रे ने दिल्ली में हर साल बढ़ते प्रदूषण और इससे सांस लेने में होने वाली तकलीफ के बारे में पढ़ने के बाद सोचा कि इसके लिए लोगों की मानसिकता बदलने की जरूरत है।

बेंगलुरू के रहने वाले रे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जब लोग पटाखों के बारे में सोचते हैं, तो जलाना, धुआं निकलना और शोर ही दिमाग में आता है। हमें यह मानसिकता बदलने की जरूरत है कि पटाखों को जलाने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें अलग-अलग पौधों के रूप में उगाया भी जा सकता है। हमें यह समझने की जरूरत हैं कि हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना भी जश्न मना सकते हैं।’’

रे के ‘रॉकेट’ गेंदा के फूल, ‘बिजली बम’ औषधीय तुलसी के पौधे और ‘हाइड्रोजन बम’ रसदार टमाटर में बदल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इन ‘सीड क्रैकर्स’ को 'सुतली बम', 'हाइड्रोजन बम' और 'अनार' जैसे पटाखों का रूप दिया गया है, लेकिन ये फटते नहीं हैं। ये विभिन्न पौधों के रूप में उगते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए