एएमयू के 14 छात्रों से हटाई गई देशद्रोह की धारा, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

By भाषा | Updated: February 22, 2019 19:06 IST2019-02-22T19:06:32+5:302019-02-22T19:06:32+5:30

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि एएमयू के छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले से देशद्रोह की धारा हटा ली गयी है।

sedition charge against 14 AMU students have been withdrawn, Akhilesh Yadav targets BJP | एएमयू के 14 छात्रों से हटाई गई देशद्रोह की धारा, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

एएमयू के 14 छात्रों से हटाई गई देशद्रोह की धारा, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

अलीगढ़ पुलिस ने हाल में देशद्रोह के आरोप में दर्ज मामले का सामना कर रहे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के 14 छात्रों पर से राष्ट्रद्रोह की धारा हटा ली है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों पर बेवजह देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने को संविधान के खिलाफ करार दिया है।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि एएमयू के छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले से देशद्रोह की धारा हटा ली गयी है।





उन्होंने बताया कि घटना के वीडियो फुटेज में एएमयू के आरोपी 14 छात्रों द्वारा भारत विरोधी और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी किये जाने के कोई सुबूत नहीं मिले हैं, लिहाजा उन पर लगायी गयी देशद्रोह सम्बन्धी धारा को दो दिन पहले हटा लिया गया है।

इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया 'राजद्रोह के आरोप से गम्भीर कोई आरोप नहीं होता है। इसका छात्रों और युवाओं के खिलाफ शस्त्र के तौर पर प्रयोग संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।' उन्होंने कहा कि एएमयू के छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का आरोप हटाया गया है, लेकिन भाजपा ने इससे साबित किया है कि विभाजन की राजनीति उसकी पहचान है।

गौरतलब है कि गत 12 फरवरी को भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उसे एएमयू परिसर में भारत विरोधी और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी कर रहे छात्रों ने मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

Web Title: sedition charge against 14 AMU students have been withdrawn, Akhilesh Yadav targets BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे