लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और हजारों सुरक्षाकर्मी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जहां हजारों किसान केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आठ महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लाल किले पर सुरक्षा का कई घेरा तैयार किया गया है, जहां से प्रधानमंत्री 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और सीमावर्ती इलाकों समेत शहर भर के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बाहर भारी संख्या में अवरोधक लगाए गए हैं और अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती हुई तथा कई घेरे में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गड़बड़ी को रोकने के लिए शहर भर में जांच और गश्ती बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा मोटरबोट पर यमुना नदी में गश्त की जा रही है। खतरे की आशंका और खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर आतंक रोधी कदम उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने कहा, ‘‘ स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लाल किले पर और उसके आस-पास अन्य सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शत्रुतापूर्ण तत्वों से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुब्बारे समेत हवा में उड़ाए जाने वाले किसी भी वस्तु की मंजूरी नहीं है।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुगलकालीन किले पर एनएसजी स्नाइपर, अत्याधुनिक स्वात कमांडो और पतंग पकड़ने वाले कर्मी समेत अन्य का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। जम्मू हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हालिया आतंकी हमले के मद्देनजर ड्रोन रोधी प्रणाली भी लगाई गई है।

लाल किले और उसके आस-पास अतिरिक्त सतर्कता रखने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा तैनाती के तहत पीसीआर वैन, 'प्रखर' वैन और क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) वैन सहित 70 से अधिक पुलिस वाहनों को लालकिला क्षेत्र में तैनात किया गया। पुलिस ने कहा कि इसके साथ ही मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस कर्मियों द्वारा गहन गश्त की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में खास तौर पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए वाहनों की व्यापक जांच होगी।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया ताकि राष्ट्रीय राजधानी में सुचारू रूप से वाहनों की आवाजाही जारी रहे।

परामर्श के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किला के आसपास आम लोगों के लिए यातायात सुबह चार बजे से सुबह दस बजे तक बंद रहेगा और यह केवल अधिकृत वाहनों के लिए खुला रहेगा।

इसने कहा कि आठ सड़क-- नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियान रोड, एस पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लानेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग तक जाने वाला इसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड 15 अगस्त की सुबह चार बजे से सुबह दस बजे तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग