लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश की बडवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 30 अक्टूबर को उप चुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 13:35 IST

Open in App

कडपा (आंध्र प्रदेश), 29 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के बडवेल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 30 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम सात बजे तक चलेगा।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक गुंथोती वेंकट सुब्बैया के मार्च में निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। पार्टी ने विधायक की पत्नी सुधा को अपना उम्मीदवार बनाया है। विपक्षी दल तेलुगूदेशम पार्टी (तेदेपा) ने "परंपरा का सम्मान" करने और चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया गया। पार्टी का कहना है कि उनकी पार्टी ने यह परंपरा शुरू की थी अगर उपचुनाव में सीट से निवर्तमान दिवंगत विधायक की पत्नी को टिकट दिया जाता है, तो वह अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना पार्टी द्वारा समर्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेश पनाथला मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने पी कमलम्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मतगणना दो नवंबर को की जाएगी।

कडपा के पुलिस अधीक्षक केकेएन अंबुराजनी के अनुसार, उप चुनाव के लिए 281 मतदान क्रेन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 148 की पहचान ‘‘संवेदनशील’’ केन्द्रों के तौर पर की गई है।

पुलिस अधिकारी ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सभी संवेदनशील स्थानों पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सहित 2,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।’’

इस निर्वाचन क्षेत्र में 2.16 लाख से अधिक मतदाता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह