लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा स्थिति में सुधार, लेकिन पाक प्रायोजित आतंकवाद खतरा बना हुआ है : नरवणे

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा स्थिति में ‘‘निश्चित तौर पर एक बड़ा सुधार’’ हुआ है, लेकिन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब भी एक खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सभी तरह के आतंकवाद का समर्थन करने की अपनी रणनीति को नहीं छोड़ रहा है और आतंकी ‘लॉंच पैड’ लगातार चल रहे हैं तथा आतंकवादी नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ के अवसर की फिराक में वहां निरंतर मौजूद हैं।

नरवणे ने कहा, ‘‘हम अपने पड़ोसी क्षेत्रों में हमेशा शांति चाहते रहे हैं, चाहे यह पश्चिमी मोर्चा हो या उत्तरी मोर्चा और एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) हो, या फिर यह भारत-म्यांमा सीमा हो। हम हमेशा शांति एवं स्थिरता चाहते रहे हैं।’’

थलसेना प्रमुख विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक वेबिनार में बोल रहे थे।

कश्मीर घाटी में आतंकवाद के बारे में नरवणे ने कहा कि सर्दियों के महीनों में हमेशा थोड़ी शांति रहती है जब दर्रे बंद होते हैं और भारी हिमपात होता है।

उन्होंने कहा कि सर्दियों के खत्म होते ही जब दर्रे खुल जाते हैं और गर्मियों की शुरुआत होती है तो सेना आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करने के लिए हमेशा तैयार रहती है।

नरवणे ने कहा, ‘‘लेकिन यह कहने के साथ ही, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा में निश्चित तौर पर एक बड़ा सुधार हुआ है। जब मैं यह कहता हूं तो यह सिर्फ भावना आधारित नहीं होता, बल्कि आप विभिन्न पैमानों पर आंकड़ों के संबंध में निर्णय कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाओं में कमी आई है और इसी तरह नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयासों में भी कमी आई है।

नरवणे ने कहा कि पथराव की कोई घटना नहीं है, आईईडी हमलों की कोई घटना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ये तथ्य और आंकड़े हैं जो खुद ही बोलते हैं कि जम्मू कश्मीर में जमीनी सुधार हुआ है। हालांकि, खतरा अब भी बना हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?