लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश गृह सचिव स्तरीय वार्ता में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारत-बांग्लादेश के बीच शनिवार को हुई गृह सचिव स्तर की वार्ता में दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने का काम जल्दी पूरा करने और आतंकवाद तथा चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल ‘मुजीब बर्षों’ के पूरे होने की पृष्ठभूमि में 19वीं वार्ता हुई।

आधिकारिक बयान के अनुसार, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने भारतीय पक्ष का और बांग्लादेश के जन सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ सचिव मुस्तफा कमाल उद्दीन ने अपने देश के शिष्टमंडल का नेतृत्व किया।

उसके अनुसार, ‘‘भारत और बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। दोनों सचिवों ने सुरक्षा और सीमा से जुड़े मुद्दों पर परस्पर सहयोग को और विस्तार देने और उसे मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्षों ने अपनी जमीन/सीमा का उपयोग दूसरे पक्ष को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के लिए ना होने देने की बात दोहरायी।’’

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बनी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने का काम जल्दी पूरा करने पर चर्चा की।

बयान के अनुसार, सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए समन्वित सीमा प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दोनों पक्ष सहमत हुए।

दोनों देश ‘‘जाली भारतीय मुद्रा और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सहयोग को और बेहतर बनाने पर भी राजी हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया