लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश गृह सचिव स्तरीय वार्ता में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: February 27, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारत-बांग्लादेश के बीच शनिवार को हुई गृह सचिव स्तर की वार्ता में दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने का काम जल्दी पूरा करने और आतंकवाद तथा चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के 50 साल ‘मुजीब बर्षों’ के पूरे होने की पृष्ठभूमि में यह 19वीं वार्ता हुई।

आधिकारिक बयान के अनुसार, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने भारतीय पक्ष का और बांग्लादेश के जन सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ सचिव मुस्तफा कमाल उद्दीन ने अपने देश के शिष्टमंडल का नेतृत्व किया।

उसके अनुसार, ‘‘भारत और बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। दोनों सचिवों ने सुरक्षा और सीमा से जुड़े मुद्दों पर परस्पर सहयोग को और अधिक विस्तार देने और उसे मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्षों ने अपनी जमीन/सीमा का उपयोग दूसरे पक्ष को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के लिए ना होने देने की बात दोहरायी।’’

दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बनी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने का काम जल्दी पूरा करने पर चर्चा की।

बयान के अनुसार, सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए समन्वित सीमा प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दोनों पक्ष सहमत हुए।

दोनों देश ‘‘जाली भारतीय मुद्रा और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सहयोग को और बेहतर बनाने पर भी राजी हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल