लाइव न्यूज़ :

अखिल गोगोई से सुरक्षाकर्मियों ने की बदसलूकी, विधानसभाध्यक्ष अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाएंगे

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 मई असम के विधानसभाध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने शुक्रवार को कहा कि वह विधानसभा परिसर के भीतर सुरक्षा कर्मियों द्वारा सीएए विरोधी कार्यकर्ता और विधायक अखिल गोगोई से कथित बदसलूकी का मुद्दा संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।

गोगोई के अलावा विपक्षी कांग्रेस और एआईयूडीएफ के सदस्यों ने भी कथित बदसलूकी का मामला उठाया। विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के लिए गोगोई को जेल अधिकारियों द्वारा विधानसभा परिसर लाने के दौरान यह घटना हुई।

गोगोई जब गुवाहाटी चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) से भारी सुरक्षा पहरे में बस से पहुंचे तो गेट पर मीडियाकर्मियों से बात करने के प्रयास के दौरान विधायक को सुरक्षाकर्मियों ने धक्का दिया।

जब गोगोई सदन से बाहर निकलने वाले थे, उस समय भी सुरक्षाकर्मी उन्हें धक्का देकर और खींचकर ले जाते हुए नजर आए।

कांग्रेस के विधायक भरत नारा ने सदन के भीतर कहा, ‘‘पुलिस किसी विधायक से इस तरह का बर्ताव कैसे कर सकती है? इस महामारी के समय गोगोई के साथ 20 पुलिसकर्मी आए थे और उन्हें धक्का देकर भीतर ले गए।’’

एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इसलाम ने भी ‘‘मजिस्ट्रेट के सामने’’ गोगोई को खींचकर लाने के मामले में विधानसभाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।

इस पर दैमारी ने कहा, ‘‘सदन कुछ नहीं कर सकता क्योंकि यह बाहर हुआ। हालांकि, मैं सबंधित प्राधिकारों के समक्ष यह मामला उठाऊंगा।’’

सदन के भीतर खींचकर ले जाने पर गोगोई ने कहा, ‘‘मैं इस विधानसभा का सदस्य हूं। आप एक विधायक को किसी जानवर की तरह कैसे खींचकर ला सकते हैं? यह असमिया लोगों और शिवसागर (गोगोई का निर्वाचन क्षेत्र) के लोगों का अपमान है। मेरी आवाज को कोई दबा नहीं सकता।’’

शपथ लेने के बाद गोगोई ने सदन के भीतर यह मुद्दा उठाया और उनके मुताबिक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने संसदीय कार्य मंत्री पीजूष हजारिका को मामले को देखने को कहा है।

नवगठित असम विधानसभा का सत्र शुक्रवार को आहूत किया गया और अदालत से विशेष अनुमति लेकर गोगोई जेल से शपथ ग्रहण समारोह में आए। गोगोई एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी