लाइव न्यूज़ :

सीसीटीवी कैमरे लगाकर जम्मू और श्रीनगर स्थित राजभवन की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:42 IST

Open in App

जम्मू, 24 जून जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और शीतकालीन राजधानी जम्मू में स्थित राजभवन परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से इस संबंध में सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा प्रणाली की आपूर्ति, उसे लगाने और चालू करने के लिए एक निविदा जारी की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा राजभवन परिसर की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने की दृष्टि से किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निविदा के मुताबिक, “ जम्मू और श्रीनगर स्थित राजभवन में सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा प्रणाली की आपूर्ति करने, उसे लगाने और चालू करने के लिए इसके निर्माता और उनके अधिकृत डीलरों के लिए एक निविदा जारी की गयी है।”

गौरतलब है कि 'दरबार स्थानांतरण' प्रक्रिया के तहत जम्मू-कश्मीर में गर्मियों के मौसम में राजभवन को श्रीनगर से संचालित किया जाता है जबकि सर्दियों के मौसम में इसे जम्मू स्थानांतरित कर दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो