लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:50 IST

Open in App

मुंबई, 20 फरवरी ईंधन के बढ़ते मूल्यों के विरोध में नहीं बोलने के लिए कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा निशाना साधे जाने के दो दिनों बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।

स्थानीय थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अस्थायी पहल है, एहतियात के तौर पर।’’ उन्होंने यह नहीं बताया कि बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर अधिक सुरक्षाकर्मियों को क्यों तैनात किया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख पटोले ने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड हस्तियों की आलोचना करते हुए कहा था कि वे संप्रग के शासन के दौरान पेट्रोल और डीजल के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ ट्वीट करते थे, लेकिन अब वे चुप हैं।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर वे ईंधन के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ रूख नहीं अपनाते हैं तो महाराष्ट्र में उनकी फिल्मों का प्रदर्शन और शूटिंग रोक दी जाएगी।

राज्य में कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना की सरकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी