लाइव न्यूज़ :

कोविड के टीकाकरण अभियान में सिक्योरिटी गार्ड की एक बड़ी भूमिका होगी :केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि निजी क्षेत्र में नियुक्त करीब 90 लाख सिक्योरिटी गार्ड को देश में कोरोना वायरस के टीके के वितरण में एक बड़ी भूमिका निभानी होगी क्योंकि सरकार की योजना देशभर में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाने की है।

रेड्डी ने महामारी के दौरान सेवाएं देने को लेकर निजी सुरक्षा उद्योग की भी सराहना की। सरकार ने इसे आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘निजी सुरक्षा उद्योग को कोरोना वायरस का टीका वितरण करने में एक बड़ी भूमिका निभानी होगी क्योंकि देशभर में 130 करोड़ लोगों तक टीका पहुंचाना और उनका टीकाकरण करना सरकार, पुलिस या अधिकारियों के लिए एक बड़ा कार्य होगा।’’

रेड्डी ने निजी सुरक्षा उद्योग के केंद्रीय परिसंघ (सीएपीएसआई) के एक सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड ही टीके का व्यापक एवं तीव्र वितरण सुनिश्चित कर सकते हें तथा इससे हर परिवार को टीकाकरण अभियान के दायरे में लाया जा सकता है। ’’

देश में निजी क्षेत्र में नियुक्त सिक्योरिटी गार्ड की अनुमानित संख्या करीब 90 लाख है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘हम निजी सुरक्षा उद्योग को भारत के सुरक्षा साज़ो-सामान का अभिन्न हिस्सा मानते हैं और गृह मंत्रालय इसे बढ़ावा देने तथा मजबूत करने के लिए विभिन्न कदम उठा रहा है। ’’

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय निजी सुरक्षा उद्योग को जीएसएसटी में छूट देने का मुद्दा वित्त मंत्रालय के समक्ष उठाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार निजी सुरक्षा उद्योग को वैश्विक मानदंडों के अनुरूप बनाने और इस उद्योग में कारोबार सुगम बनाने को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि मंत्रालय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिख कर निजी क्षेत्र में नियुक्त सिक्योरिटी गार्ड को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में शामिल करने का अनुरोध करेगा, ताकि उन्हें भी टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में टीका लगाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर