लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगने से मौत

By भाषा | Updated: March 3, 2021 13:32 IST

Open in App

नोएडा, तीन मार्च नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के एक सोसाइटी में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया, ‘‘पंचशील ग्रीन- प्रथम सोसायटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात मदन पाल मंगलवार रात को सोसाइटी में ड्यूटी पर तैनात थे और बुधवार सुबह वह लहूलुहान हालत में मिले। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मदन पाल की लाइसेंसी बंदूक से दुर्घटनावश अचानक गोली चल गई, जिसकी वजह से वह घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। मामले में जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos