लाइव न्यूज़ :

कोटा में डेयरी संयंत्र में सिलेंडर फटने से सुरक्षा गार्ड की मौत

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:02 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 10 जुलाई कोटा में एक डेयरी प्लांट की इमारत में रेफ्रिजरेंट गैस सिलेंडर फटने से 32 वर्षीय एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रावतभट्टा रोड पर स्थित सरस दूध डेयरी संयंत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे प्रवेश द्वार के पास सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आर.के. पुरम थाना में मामला दर्ज किया गया है।

सकटपुरा इलाके का निवासी भूपेंद्र सिंह इसमें बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (केएमसीएच) ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सिंह ने करीब एक महीने पहले संयंत्र में काम शुरू किया था।

निरीक्षक रमेश शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना में दो अन्य गार्ड पवन (24) और राजकुमार घायल हो गए।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) राकेश शर्मा ने कंपनी की ओर से लापरवाही के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं