लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध कोविड टीका शिविर मामले में सुरक्षा गार्ड ​गिरफ्तार, अब तक आठ पकड़े गये

By भाषा | Updated: July 2, 2021 15:05 IST

Open in App

कोलकाता, दो जुलाई कोलकाता में संदिग्ध कोविड टीकाकरण शिविर मामले में एक निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है, जिससे इस मामले में अब तक पकड़े गये लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के विशेष जांच दल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की रात सुरक्षा गार्ड को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

उन्होंने बताया, ''वह फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब का निजी सुरक्षा गार्ड था। वह देब की कई अवैध गतिविधियों में शामिल था और उसने इसे स्वीकार भी किया है।''

देब को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से उसके छह सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं