मुंबई में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:29 IST2021-09-18T20:29:48+5:302021-09-18T20:29:48+5:30

Security guard arrested for sexually assaulting minor girl in Mumbai | मुंबई में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

मुंबई में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

मुंबई, 18 सितंबर मुंबई के पूर्वी उपनगर कांजुरमार्ग में 11 वर्षीय एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने अपने माता-पिता को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पिता ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि कांजुरमार्ग निवासी आरोपी (29) कथित तौर पर 15 अगस्त से लड़की को परेशान कर रहा था। अधिकारी ने कहा कि धारा 354 (ए) (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 22 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Security guard arrested for sexually assaulting minor girl in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे