दुमका में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जमीन में दबाये हथियार और गोलाबारूद बरामद किये

By भाषा | Updated: December 4, 2020 00:18 IST2020-12-04T00:18:07+5:302020-12-04T00:18:07+5:30

Security forces seized arms and ammunition by Naxalites in Dumka | दुमका में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जमीन में दबाये हथियार और गोलाबारूद बरामद किये

दुमका में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जमीन में दबाये हथियार और गोलाबारूद बरामद किये

दुमका, तीन दिसंबर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने एक खोजी अभियान के दौरान दुमका के मसलिया प्रखंड के धर्मपुर के जंगलों से जमीन में दबा कर रखे गये हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया है ।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मसलिया प्रखंड के धर्मपुर के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया जिस दौरान यह बरामदगी हुई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 315 बोर की राइफल, 24 कारतूस, सौ किलो जिलेटिन की छडें, 25 डेटोनेटर और बड़ी मात्रा में बिजली के तार बरामद किये गये हैं

उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है लेकिन इस क्षेत्र में माओवादियों द्वारा अपना नेटवर्क फिर से बढ़ाने की हाल की कोशिशों को देखते हुए इन विस्फोटकों का माओवादियों से संबंधित होने की पूरी आशंका है।

लकड़ा ने बताया कि पुलिस माओवादियों के स्थानीय समर्थकों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी हुई है जिससे उनका नेटवर्क तोड़ा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Security forces seized arms and ammunition by Naxalites in Dumka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे