लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने प्लास्टिक विस्फोटक की 15 छड़ें बरामद कीं

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 मई जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान प्लास्टिक विस्फोटक की 15 छड़ें बरामद की हैं।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इमरॉन मुसावी ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर शनिवार सुबह को जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने जिले के तंगधार इलाके के करनाह में यह अभियान चलाया और उस दौरान निचली जाबरी गांव के पास प्लास्टिक विस्फोटक की 15 छड़ें मिलीं।

मुसावी ने बताया कि ये विस्फोटक अंदरूनी क्षेत्र में पहुंचाये जाने के लिए ‘ढोक’ या अस्थायी आश्रय में छिपाकर रखे गये थे।

प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक प्रशासन तंगधार के रास्ते मादक पदार्थों, हथियारों एवं आतंकवादी संगठनों से संबद्ध अन्य चीजों की तस्करी बंद करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में करनाह से गोले और विस्फोटक छोड़कर 28 हथियार एवं 60 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं