लाइव न्यूज़ :

जैश कमांडर की तलाश हुई तेज, पिछले महीने ही घुसा कश्मीर में तबाही का टारगेट लेकर

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 3, 2019 17:01 IST

सूत्रों के मुताबिक, उसने 10 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में दो अन्य आतंकवादियों के साथ घुसपैठ की थी। ऐसी सूचना है कि इस वक्त यह आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में छिपा है।

Open in App

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक जैश मोहम्मद के बड़े कमांडर आतंकवादी अब्दुल रशीद गाजी को घाटी में तलाशने का अभियान तेज किया है। सूत्रों के मुताबिक, इसने पिछले महीने अपने दो साथियों के साथ पाकिस्तान से पुंछ के रास्ते से राज्य में घुसपैठ की है। अधिकारी बताते हैं कि अफगानिस्तान में तालिबानी फौज का नेतृत्व कर चुके इस आतंकी को कश्मीर में तबाही का टारगेट दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, उसने 10 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में दो अन्य आतंकवादियों के साथ घुसपैठ की थी। ऐसी सूचना है कि इस वक्त यह आतंकी दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में छिपा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस आतंकी को यहां भेजने का उद्देश्य उन युवाओं को ट्रेंड करना है जो आतंकी संगठनों में शामिल हो रहे हैं तथा कश्मीर में भयानक तबाही मचाना है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाजी एक माहिर ट्रेनर है और इंप्रोवाइज्ड एक्सलोसिव डिवाइसेस (आईईडी ) बनाने में महारत रखता है और पीओके में जैश के मुख्य ट्रेनिंग सेंटरों में आतंकियों को तैयार करता था। 

दरअसल, पहले जिस तरह कश्मीर से युवा सीमा पार कर पाकिस्तान जाकर आतंकवाद की ट्रेनिंग लेते थे अब ऐसा मुमकिन नहीं हो रहा है, क्योंकि कश्मीर घाटी में अब पाकिस्तान से घुसपैठ करना या हथियार लाना बेहद मुश्किल हो रहा है। कश्मीर घाटी में जिन नए युवाओं को ब्रेन वाश कर आतंकवाद में शामिल किया जाता है वे सुरक्षाबलों से लड़ने में असक्षम होते है क्योंकि उन्हें हथियारों या गोला बारूद इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग नहीं होती है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाजी को जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने अपने भतीजे उस्मान और ताल्हा रशीद की हत्या का बदला लेने के लिए घाटी में भेजा है। मसूद अज़हर के इन रिश्तेदारों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था और कहा कि उसे स्थानीय आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने का काम भी सौंपा गया है।

ख़ुफ़िया विभाग के इस खुलासे के बाद से पूरी घाटी खासकर दक्षिण कश्मीर में इसे तलाशने और उसे ख़त्म करने का अभियान तेजी से शुरू किया गया है। गौरतलब है कि कश्मीर में पिछले वर्ष 311 आतंकियों के मारे जाने के बाद आतंकी संगठनों को काफी नुकसान हुआ है और उनकी जड़ें काफी कमज़ोर हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कश्मीर घाटी में अब भी 200 से 300 आतंकी सक्रिय है और दक्षिण से लेकर उत्तरी कश्मीर के विभिन्न इलाकों में छुपे हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं