लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने दो लोगों को डूबने से बचाया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 14:55 IST

Open in App

जम्मू 20 मई जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने एक अभियान चलाकर दो लोगों को नदी में डूबने से बचा लिया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के नवापाची में मारिया नदी के किनारे जेसीबी वाहन में सवार दो लोग काम कर रहे थे कि तभी अचानक उनका वाहन नदी के तेज बहाव में डूबने लगा।

दोनों व्यक्ति नदी के बहाव में 500 मीटर भीतर तक चले गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सेना को दी जिसके बाद सेना और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयीं।

तेज बहाव की परवाह न करते हुए सेना और पुलिस के जवान नदी में कूद पड़े और करीब 90 मिनट तक चले अभियान में जेसीबी के चालक साजिद अहमद मीर और सहायक मुश्ताक अहमद को बचा लिया।

स्थानीय लोगों ने इस अभियान के लिए सेना और पुलिस के जवानों की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान