लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:26 IST

Open in App

जम्मू, 13 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊंचे इलाकों में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि आतंकवादी करीब तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर इस तरफ आए थे। वे दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की ओर जा रहे थे तभी उन्हें दोपहर बाद मुगल रोड के पास उन्हें पकड़ा गया ।

उन्होंने कहा कि यह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों का संयुक्त समूह था और इसे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों को प्रभावित करने के लिए यहां भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सेना की मदद से पुलिस ने तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुदूर छतापानी-दुगरन गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया ।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी बर्फ से घिरे इलाके में फंस गए और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इसके बजाय घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को मार गिराया ।

अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक अन्य आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया ।

उन्होंने कहा कि मारे गए दोनों आतंकवादियों के पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि यह समूह तीन दिन पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ कर शोपियां जिले की ओर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद सेना के साथ मिलकर पुलिस ने अभियान शुरू किया और भागने के सभी रास्तों को बंद कर दिया लेकिन बर्फबारी के कारण अभियान धीमा पड़ गया।

अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार के साथ अभियान सुबह फिर शुरू हुआ और आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित कर उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?