लाइव न्यूज़ :

असम में सुरक्षा बलों ने उल्फा (आई) के शीर्ष उग्रवादी को मार गिराया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 12:43 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 अप्रैल असम के बोंगईगांव जिला में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान उल्फा (आई) का शीर्ष उग्रवादी मारा गया और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता ने इस बारे में बताया।

महंता ने कई ट्वीट कर बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘‘कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों के अपहरण’’ की साजिश रच रहा था लेकिन उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।

उल्फा (आई) पश्चिमी कमान में हाल में नियुक्त द्विपेन साउद को मनकीपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी के दौरान मार गिराया गया।

महंता ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ दिन पहले ही बोंगईगांव जिला में बेसीमारी (माणिकपुर पुलिस थाना) में पुलिस और उल्फा के बीच मुठभेड़ हुई थी। उल्फा (आई) पश्चिमी कमान के कमांडर ने हाल में दृष्टि राजखोवा की जगह कर्नल द्विपेन साउद को नियुक्त किया था जिसकी गोली लगने से मौत हो गयी।’’

डीजीपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद साउद को अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि स्वयंभू उल्फा (आई) कमांडर के गनमैन पदुम राय को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से हथियार जब्त किये गये हैं।

डीजीपी के अनुसार ‘‘बेहद सटीक’’ पुलिस खुफिया जानकारी से ऑपरेशन सफल हुआ।

उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘हमें खुफिया सूचना मिली थी कि वेस्टर्न कमान अन्य भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों के अपहरण की साजिश रच रही थी जो अब नाकाम होता प्रतीत हो रहा है।’’

इस कदम के महज आठ दिन पहले प्रतिबंधित संगठन के कुछ उग्रवादियों ने असम-नगालैंड सीमा पर शिवसागर जिला में ओएनजीसी के लकवा तेल कुआं क्षेत्र से उसके तीन कर्मचारियों को अगवा कर लिया था।

ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को भारत-म्यांमा सीमा के पास नगालैंड के मोन जिले में मुठभेड़ के बाद 24 अप्रैल को मुक्त करा लिया गया जबकि तीसरे कर्मचारी की तलाश जारी है।

इस पहले क्विप्पो ऑयल एंड गैस इंफ्रास्ट्रक्चर के दो कर्मचारियों को उल्फा (आई) ने दिसंबर में अगवा किया था जिन्हें मुक्त करा लिया गया। दोनों को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिला में कुमचाईखा हाईड्रोकार्बन ड्रिलिंग साइट से अगवा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए