लाइव न्यूज़ :

गया में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:20 IST

Open in App

गया, 16 मार्च बिहार के गया जिला के डुमरिया थाना अंतर्गत मौनवर गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद दस्ते के साथ मंगलवार की दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार माओवादियों को मार गिराया ।

अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) सुशील एम खोपड़े ने बताया कि गया जिला पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से की गयी इस कार्रवाई में मरने वाले में भाकपा माओवादी स्वयंभू जोनल कमांडर अमरेश भोक्ता तथा तीन सब जोनल कमांडर शिवपूजन, श्रीकांत भुंईया और उदय पासवान शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर अमरेश भोक्ता के नेतृत्व में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते के डुमरिया थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की खुफिया सूचना पर जब स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन द्वारा कार्रवाई की गयी तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी ।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने तीन एके 47 रायफल और एक इंसास रायफल बरामद की है।

अपर महानिदेशक (अभियान) ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार देर शाम मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके की सघन जांच की जा रही है ताकि मुठभेड़ के बाद फरार हुए नक्सलियों को पकड़ा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos