लाइव न्यूज़ :

सुकमा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार नक्सली मार गिराये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2020 12:12 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे, एक .303 रायफल, देशी बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुलमपार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है।

सुंदररराज ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब फुलमपार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से चार नक्सलियों के शव, एक .303 रायफल, देशी बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह