लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया

By भाषा | Updated: May 14, 2021 11:21 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 14 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्तलनार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर 16 की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। सुरक्षा बलों का दल जब सुबह मुस्तलनार गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की छानबीन की तो वहां से एक नक्सली का शव, दो हथियार, दो किलोग्राम वजनी बारूदी सुरंग, तार और अन्य सामग्री बरामद की गयी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान जन मिलिशिया के सदस्य रामचंद्र कारटी (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां