लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:26 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ दिसंबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शोपियां के चक-ए-चोलां गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी फायर किया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दिनभर चली गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए। पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान आमिर हुसैन, रईस अहमद और हसीब युसूफ के रूप में की है।

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आतंकवादी, आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले समूहों से जुड़े थे जिन्होंने सुरक्षाबलों और आम नागरिकों पर कई हमले किये थे।

प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गए जिसमें एक पिस्तौल और एक एके-47 राइफल शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Local body election 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच केरल के 11168 वार्डों में वोटिंग जारी, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने डाला वोट

कारोबारPetrol Diesel Price Today: आपके शहर में क्या है तेल के दाम? जानें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

भारतसुरक्षा व्यवस्था में इतनी लापरवाही क्यों बरतते हैं ?

बॉलीवुड चुस्कीसिने क्रांतिधारा के आविष्कारक ऋत्विक घटक और ऋणी स्कोर्सेसे

पूजा पाठPanchang 09 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड