लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों ने पुलवामा में दो आईईडी को नष्ट किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:19 IST

Open in App

श्रीनगर 31 मई जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को दो आईईडी का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर हमले करने के आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सूचना मिली थी कि आतंकवादी आईईडी हमलों को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं। तेजी से कार्रवाई करते हुए (पुलवामा जिले के) अवंतीपोरा इलाके में दो अलग-अलग जगहों से दो आईईडी बरामद किए गए।’’

पुलिस ने बताया कि समय पर विस्फोटकों का पता लगाकर दो बड़ी आतंकवादी घटनाओं को टाल दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के पंजगाम में रेलवे लिंक रोड के निकट सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने पहले आईईडी का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी नुकसान के आईईडी को नष्ट कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि जिले में त्राल क्षेत्र के सेइमू में सुरक्षा बलों ने दूसरे आईईडी का पता लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए