लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने आईईडी को निष्क्रिय किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:28 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 मई जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक संभावित आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया।

शोपियां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृत पाल सिंह ने बताया कि उनके पास हमले के बारे में सूचना थी और आज सुबह गहन तलाशी के बाद आईईडी बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि सतर्क सुरक्षा बलों को शोपियां के सुगन और तुर्खवांगम के बीच आईईडी मिला और उसे निष्क्रिय कर दिया।

सिंह ने कहा, "पुलिस और सेना को पाकिस्तान-प्रायोजित कुछ आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ आईईडी का इस्तेमाल करने की आशंका के बारे में पता था। हालांकि, सुरक्षा बल कश्मीर में शांति भंग करने के लिए आतंकवादियों के सभी प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos