लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:55 IST

Open in App

जम्मू, 11 अगस्त जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षा बलों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस और सीमा पार से ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए पुलिस, सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और ग्राम रक्षा समितियों ने संयुक्त रूप से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी को मजबूत किया है, जिन्हें चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है। अभियान के दौरान इनमें से प्रत्येक का नेतृत्व सुरक्षा बल के एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया गया। रामगढ़ सेक्टर के नंदपुर से शुरू हुए इस अभियान में घगवाल सेक्टर में लाला चक, राजपुरा तक के सभी इलाकों को कवर किया गया।

उन्होंने कहा कि चौकियों, खासकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के अलावा पुलिस किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर भी नजर रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो