लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 11:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 फरवरी सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियें के छिपने के ठिकाने का भंडाफोड़ कर हथियारों एवं गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर स्थित पॉपुलर रेस्तरां के मालिक के बेटे पर हुए हमले के कथित साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद यह जखीरा बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ कृष्णा ढाबा हमले के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के जंगल में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया।’’

उन्होंने बताया कि ठिकाने से बरामद हथियारों में तीन एके-56 राइफल, दो चीन निर्मित पिस्तौल, दो ग्रेनेड, एक दूरबीन, एके राइफल और पिस्तौल की मैगजीन और अपराध में संलिप्तता साबित करने वाली अन्य सामग्री शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दुर्गानाग इलाके स्थित लोकप्रिय कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे पर बुधवार को हुए हमले के सिलसिले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे