लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के भागने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:01 IST

Open in App

श्रीनगर, सात दिसंबर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुलमर्ग मार्ग पर नरबल चौराहे के निकट तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर आतंकवादियों ने सोमवार को कथित रूप से गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि चौराहे पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने दावा किया कि उन्होंने एक कार चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन वह कुछ दूरी पर जाकर रूका ।

उन्होंने कहा कि जवानों के अनुसार कार में आतंकवादी थे और उनमें से एक उतरा, गोली चलायी और उसके बाद वे फरार हो गये । उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है ।

उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिये तलाश अभियान शुरू किया गया है।

शुरूआत में पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल का राइफल दुर्घटनावश चल गया लेकिन अब अधिकारियों ने कहा है कि इस बात की जांच की जा रही है कि गोली कहां से चली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू