लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने अल-बदर के चार आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन अल-बदर के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार के दरमियानी रात में सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के दादासारा और लारमोह गांवों में तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों को यहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि अल-बदर संगठन के चार सहयोगियों को अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने इनकी पहचान यावर अजीज डार और सज्जाद अहमद पारे (दोनों लारमोह के रहनेवाले हैं) और दादासारा के आबीद मजीद शेख और शौकत अहमद डार के रूप में की है। इनकी ओर से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने छुपाकर रखे गए हथियार और आयुध जब्त किए। एके-56 राइफल के साथ कारतूस और 28 राउंड गोलियां बरामद हुई। वहीं एक हथगोला भी जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया