लाइव न्यूज़ :

किसानों के विरोध प्रदर्शन के छठे दिन दिल्ली की सीमाओं पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर दिल्ली की सीमाओं पर मंगलवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोकने के लिए कंक्रीट के तथा कई स्तरों वाले अवरोधक लगाए गए हैं।

भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच लगातार छठे दिन, हजारों की संख्या में किसान टिकरी और सिंघू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, किसानों के “दिल्ली चलो” के आह्वान के मद्देनजर सीमा पर एहतियात के तौर पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यूपी गेट केपास गाजीपुर बॉर्डर पर सीमेंट के और कई स्तरों वाले अवरोधक लगाए गए हैं जहां शनिवार से किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

आक्रोशित किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी बिंदुओं को बंद करने की धमकी देने के बाद यह कदम उठाये गए हैं।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न सीमा क्षेत्रों पर चौकसी बढ़ा दी है। सभी आंतरिक और बाह्य बलों को सचेत कर दिया गया है।”

टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर के अलावा दिल्ली को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले किसी अन्य सीमा क्षेत्र से विरोध प्रदर्शन की खबर नहीं है।

ऐहतियात के तौर पर दिल्ली गुड़गांव सीमा पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती मजबूत कर दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से दिल्ली के बुराड़ी मैदान पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा था कि किसान निर्दिष्ट स्थान पर पहुंच जाएं, केंद्र सरकार उनसे बातचीत करने के लिए तैयार है।

रविवार को 30 से अधिक किसान समूहों की बैठक हुई जिसमें शाह की, तीन दिसंबर की निर्धारित तिथि से पहले बातचीत करने की पेशकश ठुकराते हुए बिना शर्त बातचीत की मांग की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां