लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा चाक चौबंद

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:40 IST

Open in App

जयपुर, 25 जनवरी राजस्थान में गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गयी है। मंगलवार को राज्य स्तरीय समारोह राजधानी जयपुर में होगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोहों में नियमित व्यवस्थाओं के साथ-साथ कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से सचेत रहने को कहा गया है। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस पर राज्य भर में व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कार्यक्रमों के दौरान मास्क लगाना और दो गज की दूरी के नियम का पालन करना अनिवार्य होगा।’’

राजस्थान में राज्य स्तरीय समारोह एसएमएस स्टेडियम जयपुर में होगा जहां राज्यपाल कलराज मिश्र भी उपस्थित रहेंगे।

सामान्य शासन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान लोक कलाकारों, पुलिस व सैन्य बैंड की प्रस्तुति के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘समारोह स्थल पर आंगतुकों व मेहमानों के आने पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। बैठने की व्यवस्था भी सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से की जाएगी।’’

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह सात बजे अपने निवास पर तिरंगा फहराएंगे। वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, बड़ी चौपड़ में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह एसएमएस स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस