लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए पश्चिम बंगाल में सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: August 14, 2021 12:11 IST

Open in App

कोलकाता, 14 अगस्त पश्चिम बंगाल में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में, विशेष रूप से रेड रोड इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है जहां राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर स्थित जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि निगरानी टावर लगा दिए गए हैं और रेड रोड पर और इसके आसपास कम से कम 500 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जहां रविवार सुबह 40 मिनट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और त्वरित प्रतिक्रिया दल और कोलकाता पुलिस के लड़ाकू बलों के सदस्यों को तैनात किया जाएगा।

शहर में प्रवेश के 20 स्थानों पर रात में जांच की जा रही है और एहतियातन गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए