लाइव न्यूज़ :

पंजाब और हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 अगस्त पंजाब और हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस से पहले जांच तेज कर दी गई और फ्लैग मार्च निकाले गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी व केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अमृतसर से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और हथगोले बरामद होने के मद्देनजर पंजाब में पहले ही हाई अलर्ट है, जहां मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह रविवार को राज्य स्तरीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।

पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में विशेष रूप से अंतरराज्यीय सीमाओं और बस स्टैंड पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने फ्लैग मार्च भी निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि उन जगहों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां राज्यपाल और मंत्री तिरंगा फहराएंगे, जबकि संवेदनशील जगहों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कुछ दिन पहले अमृतसर के एक गांव से पांच हथगोले, नौ एमएम पिस्तौल के 100 कारतूस और टिफिन बॉक्स में छिपा आईईडी बरामद होने के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके से एक हथगोला भी बरामद किया था।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त सुखचैन सिंह गिल ने शनिवार को कहा, ''स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण जश्न के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब