लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा चाक-चौबंद, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फहराया जाएगा तिरंगा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:09 IST

Open in App

रायपुर, 14 अगस्त छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खास सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के मद्देनजर गश्त बढ़ाने के साथ ही अन्य उपाय किए गए हैं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि रविवार को दक्षिणी बस्तर के दूर-दराज के कई गांवों और अभुजमाद में तिरंगा फहराया जाएगा जहां नक्सलियों का प्रभाव माना जाता है।

बस्तर संभाग में सात जिले हैं जिनमें सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर और बस्तर शामिल हैं।

सुंदरराज ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं। नक्सलियों द्वारा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए अंतरराज्यीय एवं अंतर-जिला सीमाओं के साथ ही आंतरिक क्षेत्रों में भी मोबाइल जांच चौकी स्थापित की जा रही हैं।''

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों की तुलना में बस्तर के अंदरुनी क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहराए जाने की घटनाओं में खासी कमी आई है।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि रायपुर के परेड मैदान में सुबह नौ बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जहां पिछले साल की तरह कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय ध्वज फहरांएगे और परेड मैदान पर राज्य पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की सलामी लेंगे। उन्होंने कहा कि महामारी प्रोटोकॉल के चलते सादा समारोह ही आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू