लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:22 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और किसी भी तत्व को जिले में सामाजिक तानेबाने और साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने नहीं दिया जाएगा। प्राधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कुपवाड़ा के उपायुक्त इमामुद्दीन ने नागरिकों की हाल में की गई हत्याओं की निंदा करते हुए कहा कि कुछ अनैतिक तत्वों ने जम्मू कश्मीर में समाज के साम्प्रदायिक तानेबाने को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। जम्मू कश्मीर के समाज का भाईचारे और आतिथ्य सत्कार का लंबा इतिहास है।

इमामुद्दीन ने कहा कि उन्होंने कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास के साथ मिलकर एक प्रवासी कॉलोनी और अन्य स्थानों पर रह रहे प्रवासी समुदायों से बातचीत की। उन्होंने प्रवासी समुदाय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि उन्हें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

मन्हास ने अल्पसंख्यक समुदाय को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस किसी भी तत्व को जिले में शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल को बिगाड़ने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जब भी आवश्यकता होगी तो आवश्यक सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो