लाइव न्यूज़ :

Delhi blast: लाल किले के पास धमाके के बाद बाबा बागेश्वर की यात्रा में बढ़ाई गई सुरक्षा, बम निरोधक दस्ता काफिले में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 10:36 IST

Delhi blast: 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

Open in App

Delhi blast:  दिल्ली में हुए धमाके और फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल के सदस्य की गिरफ्तारी के एक दिन बाद मंगलवार को बागेश्वर बाबा सनातन एकता यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह यात्रा इस समय पलवल से गुजर रही है। यात्रा की सुरक्षा टुकड़ी में दो अतिरिक्त कंपनियां और जैमर जोड़े गए हैं। इससे पहले जुलूस की सुरक्षा में तीन पुलिस कंपनियां तैनात थीं।

पलवल के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया, "यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, सुरक्षा बेड़े में 200 और सुरक्षाकर्मी जोड़े गए हैं। बम निरोधक दस्ता और जैमर वाहन भी शामिल किए गए हैं। जिले में तलाशी अभियान और सामान्य जांच भी की जा रही है।"

इससे पहले, पलवल राजमार्ग पर पुलिस ने कुछ युवाओं को ट्रैक्टरों और बाइकों से स्टंट करने से तुरंत रोक दिया था। पुलिस ने बताया कि यात्रा में शामिल एक 35 वर्षीय व्यक्ति की अतोह मोड़ के पास एक क्रेन से कुचलकर मौत हो गई। उसकी पहचान ऋषिकेश निवासी सुभाष के रूप में हुई है। 

टॅग्स :दिल्लीबम विस्फोटPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया