लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ायी गई

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली पुलिस ने रोहिणी अदालत में गोलीबारी में तीन व्यक्तियों के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। अधिकारियों ने कहा कि केवल आवंटित स्टिकर वाले वाहनों को अदालत परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी और वकीलों और वादियों की पूरी तरह से जांच की जाएगी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अदालत के अंदर और बाहर पर्याप्त कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में मेटल डिटेक्टरों के ठीक से काम नहीं करने को लेकर भी चिंता जताई गई है और मामले को अदालत प्रशासन के समक्ष रखा गया है।

शुक्रवार को अदालत कक्ष में हुई गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी और दो हमलावर मारे गए।

घटना के वीडियो फुटेज से व्यवस्था में सुरक्षा खामियां उजागर हुईं। इसमें अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर गोलियां चलने पर पुलिसकर्मियों और वकीलों को कथित तौर पर दहशत में भागते हुए दिखाया गया। हालांकि, मेटल डिटेक्टर अदालत के द्वार पर लगे थे, लेकिन यह पता नहीं कि वे काम कर रहे थे या नहीं और हथियारबंद लोग वहां से भीतर कैसे घुस गए। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जब जांच और तलाशी की बात आती है, तो यह देखा गया है कि वकील तलाशी नहीं देना नहीं चाहते हैं और यह एक बड़ी समस्या है। यह केवल रोहिणी अदालत तक सीमित नहीं है, क्योंकि यह अन्य निचली अदालतों में भी देखा गया है। लेकिन हम रोहिणी अदालत के बार एसोसिएशन के संपर्क में हैं और वे भी सहयोग कर रहे हैं।’’

रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर शुक्रवार को दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच गैंगवार छिड़ गया, जिसके बाद मान और उसपर हमला करने वाले दो लोग गोलीबारी में मारे गए। इस दौरान पुलिस भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाते दिखी।

एक अधिकारी ने कहा कि वकीलों के वेश में आए दो बंदूकधारियों के प्रतिद्वंद्वी टिल्लू गिरोह के सदस्य होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि 30 से अधिक गोलियां चलाई गईं।

घटना के बाद, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष राकेश सहरावत ने अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से भी मुलाकात की थी।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की जा रही है और तदनुसार, नये सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं। सीसीटीवी निगरानी में सुधार पर जोर दिया जाएगा, साथ ही अदालत की इमारत के प्रत्येक मंजिल पर सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती और तलाशी पर भी विचार किया जा रहा है।’’

संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी रेंज) को घटना की जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इस बीच, एक मामला दर्ज कर लिया गया है और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है।

दिल्ली में वकीलों के निकायों ने गोलीबारी की घटना की जांच की मांग की है और राष्ट्रीय राजधानी में सभी सात जिला अदालतों के परिसरों के अंदर सुरक्षा मानदंडों को बढ़ाने की मांग करते हुए शनिवार को काम से दूर रहने का आह्वान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया