लाइव न्यूज़ :

उड़ानें बाधित करने की खालिस्तान-समर्थक संगठन की धमकी के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा पांच नवंबर को लंदन के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की दो उड़ानों को बाधित करने की धमकी के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अमेरिका स्थित एसएफजे ने एयर इंडिया की उड़ानों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों से इस मुद्दे का 'अंतरराष्ट्रीयकरण' करने के लिए हवाई अड्डे पर कब्जा करने का आग्रह किया है।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) राजीव रंजन ने कहा कि हमने जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। समूह ने कल लंदन के लिए निर्धारित एयर इंडिया की दो उड़ानों के संचालन को बाधित करने की धमकी दी है।

उन्होंने कहा, 'भले ही हवाईअड्डा एक सुरक्षित जगह है, लेकिन हमें जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर हमने यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), एयर इंडिया और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी हुई, जिसमें व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

इसी तरह सीआईएसएफ के अधिकारियों की ओर से इस संबंध में मंगलवार को भी बैठक हुई थी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

अलगाववादी एजेंडे के लिए ‘सिख जनमत संग्रह 2020’ पर जोर दे रहे एसएफजे को सरकार ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP Crime: पत्नी को बिना बुर्का पहने बाहर निकलने पर गोली मारी, 2 नाबालिग बेटियों की भी हत्या की

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ